रायपुर। रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शनिवार को पार्किंग मैनेजर को चाकू मारकर 15 हजार रुपए लूट लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व निगरानीशुदा गुंडा शेख हुसैन के साथ मनीष गजभिए और पप्पू साहू शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेख हुसैन को गोंदवारा इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो आरोपी मनीष गजभिए और पप्पू साहू को चुना भट्टी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी शेख हुसैन गंज थाना क्षेत्र का निगरानी गुंडा बदमाश है। उसके खिलाफ गंभीर अपराधों की लंबी फेहरिस्त है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शेख हुसैन के खिलाफ हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट, जानलेवा हमला, अवैध गतिविधियों और शांति भंग जैसे मामलों में 12 से अधिक FIR दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे तीन महीने के लिए जिलाबदर (बाउंड ओवर) किया था। लेकिन शेख हुसैन ने जिला बदर के आदेश की अवहेलना करते हुए फिर से शहर में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया है।
आपको बता दें शनिवार की शाम को रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीन बदमाशों ने मिलकर पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद तीनों बदमाश उससे 10 से 15 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अलग-अलग दिशा में भाग गए थे। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से उन्हें ट्रेस किया। शेख हुसैन की गिरफ्तारी गोंदवारा इलाके से की गई, जो कि उसका छिपने का पुराना ठिकाना बताया जा रहा है। वहीं मनीष और पप्पू को चुना भट्टी इलाके में छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। दो अन्य आरोपी मनीष गजभिए और पप्पू साहू के खिलाफ भी गंज थाना, आजाद चौक थाना और GRP थाना में मारपीट, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है कि कहीं इस हमले के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
