रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने अ रही है। यहां एक सूटकेस में युवक की लाश मिली है। किसी युवक की हत्या करके उसे सूटकेस में डाला और तीन के बड़ी पेटी भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। डीडी नगर थाना इलाके के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी थी। इस पेटी के अंदर से बदबू आ रहा था। आए जाते लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पेटी खोलकर देखा तो अंदर एक बड़ा सूटकेस था। जब सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर एक युवक का शव मिला। शव को बुरी तरह मोड़कर रखा गया था, उसके पैर बंधे हुए थे। सूटकेस से लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आस लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों से शव कि पहचान कराई गई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
पुलिस के साथ मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए है। कॉलोनी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है। घटना के बाद से ही इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के आस-पास दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के हर एंगल से जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
