डोंगरगढ़। बाबा बनकर गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाबा के आश्रमरूपी फार्म हाउस से लगभग दो किलो गांजा जप्त किया है।
गोवा में विदेशी सैलानियों को योग सिखाने वाले योगगुरु को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास एक फार्महाउस से पुलिस ने बाबा को गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। बाबा की पहचान कांती अग्रवाल के रूप में हुई है, जो 45 साल का है और डोंगरगढ़ का ही रहने वाला है।
पुलिस को इस फार्महाउस में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की खबर पहले से थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी कांती अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 साल से गोवा में योगाश्रम चला रहा है और विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान सिखाता है। उसने यह भी दावा किया कि वह 100 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर भी है। वह गोवा की तर्ज पर डोंगरगढ़ में भी एक नया योगाश्रम तैयार कर रहा था। यही से वह नशे का कारोबार चला रहा था।
पुलिस ने फार्महाउस से 1.993 किलोग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई जा रही है। आश्रम से नशीली गोलियों, वियाग्रा और कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। आरोपी कांती अग्रवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब आरोपी के बताए गए एनजीओ नेटवर्क, उसके विदेशी संपर्कों और विदेश यात्राओं की गहनता से जांच कर रही है। आशंका है कि उसके संबंध किसी अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई करने वाले नेटवर्क से हो सकती हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
