बिलासपुर। खनिज विभाग ने एक बार फिर से रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की है। बेलगहना तहसील के तीन गांवों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण करके रखे गए लगभग तीन सौ ट्रेक्टर रेत जप्त किया गया है। जप्त रेत को गांव के कोटवार के सुपुर्दनामे पर रखा गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने शनिवार को बेलगहना तहसील के करही कछार, रतखंडी, खोलिपारा, झेझरिपारा, केकराडीह क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत करही कच्छार अंतर्गत खोलिपारा, झेझरिपारा एंव केकराडीह के मोहल्ला मे अलग अलग 14 स्थानों पर रेत का अवैध भंडारण दिखाई दिया। रेत के संबंध में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद खनिज विभाग ने रेत को अवैध भंडारण मानते हुए जप्त कर लिया है। जप्त रेत की मात्रा लगभग 300 ट्रिप ट्रेक्टर ट्राली है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भण्डारण किया जाना बताया। जिसके पश्चात समस्त भण्डारित रेत को ग्राम कोटवार मुक्ता मणि मानिकपुरी के सुपुर्द किया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
