बिलासपुर। नौकरी लगाने के नाम पर 43 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी सहकारी बैंक का ब्रांच मैनेजर है। आरोपियों ने खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक, पटवारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों को अपना शिकार बनाया है।
विवरण- आवेदक सूर्यकांत जायसवाल के द्वारा अपने दो पुत्र एवं एक पुत्री को खाद्य निरीक्षक, हास्टल अधीक्षक, पटवारी के पदो पर भर्ती कराने के लिए 08.02.2022 से 05.06.2023 तक कई किस्तो मे 43 लाख रूपये अनीश राजपूत, विष्णु राजपूत, जावेद खान को देने की शिकायत की थी। वरि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने SDOP कोटा से शिकायत जांच कराया तो पता चला की शिकायतकर्ता सूर्यकांत जायसवाल ने आरोपीगणों से सपर्क कर अपने पुत्र एवं पुत्री को शासकीय नौकरी दिलाने के लिए विहित प्रक्रिया का पालन न कर विधि विरूद्ध तरिके से बईमानी पूर्वक शासकिय सेवा का पद पाने के प्रलोभन मे अभियुक्तगणों को 43,00000 रूपये कई किस्तो में देकर न केवल शासन के साथ छल किया गया। बलकी उन प्रतिभागियों से भी छल किया है जो परीक्षाओं मे शामिल होकर नियमानुसार अपनी योग्यता से चयनीत होते है। वरि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा, SDOP कोटा श्रीमति भारती मरकाम के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफतार कर ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी जावेद खान उर्फ राजा पिता रियाज खान उर्म 31 वर्ष साकिन साकेतिक निकेतन तितली चौक तोरवा जिला बिलासपुर को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 355/25 धारा 420 भादवि के प्रकरण मे दिनांक 03.042025 से जेल मे निरूध है।
00 गिरफतार आरोपियों का नाम
01. विष्णु प्रसाद राजपूत पिता स्व भुखउ प्रसाद राजपूत उम्र 67 साल निवासी ग्राम निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
02. सीमा सोनी पति जावेद खान उम्र 29 साल विनोबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. सूर्यकांत जायसवाल पिता गोरे लाल उम्र 55 साल निवासी बरेला थाना जरहागावं हाल मुकाम नेचर सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
