बिलासपुर। हुक्का सामाग्री की बिक्री करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरापियो से भारी मात्रा में फ्लेवर तंबाखू और हुक्का सामाग्री जप्त किया गया है। जप्त सामग्री की कीमत 2 लाख 57 हजार 120 रूपये है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.06.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि सीएमडी चौक के पास एवं अग्रसेन चौक के पास अलग अलग व्यक्तियों द्वारा फ्लेवर तंबाखू और हुक्का सामाग्री बेच रहे है। सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल रेड कार्यवही करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं तारबाहर थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर सीएमडी चौंक हनुमान मंदिर के पास आरोपी प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 वर्ष सा. पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से जप्त किया गया है एवं अन्य सामाग्री को घर में रखना बताने पर उसके घर की तलासी लेने पर आंगन में रखे कार्टूनों विभिन्न प्रकार के हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 228910 जप्त किया गया है। इसके बाद अग्रसेन चौंक के पास स्थित गुप्ता पान सेंटर के संचालक पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल के कब्जे से हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 28210 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर देवमुन पुहुप, नरेश बडा, आर. निखिल राव, तदबीर पोर्ते, प्रेम सूर्यवंशी, भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- 1. प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 वर्ष सा. पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
2. पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल सा. राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
