बिलासपुर। जिले के रतनपुर क्षेत्र से बड़ा जमीन घोटाला सामने आ रहा है। यहां पर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन निजी लोगों के नाम पर नामांतरण कर दिया है। पूरा मामला ग्राम कंचनपुर की है। यहां पर रतनपुर निवासी अनिल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, आरती अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मोना अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, उसलापुर बिलासपुर निवासी मोहित केरकेट्टा समेत दर्जन भर लोगों के नाम पर जमीन नामांतरण किया गया है। सरकारी जमीन को निजी लोगों के नाम पर नामांतरण करने के लिए पटवारी, तहसीलदार और ऊपर के अधिकारियों ने कितना चढ़ावा लिया है ये जांच का विषय हो सकता है।
Democrecy.in के हाथ जो दस्तावेज लगे है उसके हिसाब से कंचनपुर में खसरा नंबर 532 में सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन है। दस्तावेज के अनुसार रतनपुर निवासी अनिल अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर एक 0. 4690, 1. 0360 हेक्टेयर, सुनील अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर 1. 4410, आरती अग्रवाल पति सुनील अग्रवाल के नाम पर 7 हेक्टेयर, दीपक अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल के नाम पर 9.5000 हेक्टेयर, मौना देवी अग्रवाल के नाम पर 1.5543 हेक्टेयर, ललित अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल के नाम पर 1.5050 हेक्टेयर, सुनीता अग्रवाल पति ललित अग्रवाल के नाम पर 1.5050 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है। इसी तरह उसलापुर निवासी मोहित केरकेट्टा पिता बुधराम केरकेट्टा के नाम पर 13.5490 हेक्टेयर, रतनपुर निवासी राजवर्धन सिंह पिता डॉ पवन सिंह के नाम पर 4.0480 हेक्टेयर, अमरदीप किस्पोट्टा पिता हरमन किस्पोट्टा के नाम पर 2.5280 हेक्टेयर, दिल्ली के कमालपुरा बुराड़ी निवासी प्रवीण कुजूर पिता ज्वैल कुजूर के नाम पर 3.0380 हेक्टेयर, लक्ष्मण पिता जयसिंह के नाम पर 2.0230 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है। दस्तावेज के अनुसार कांति मिंज/जान बास्को के नाम पर 3.2380 हेक्टेयर सरकारी जमीन का नामांतरण किया गया है। इन सभी के नाम पर जमीन का नामांतर फरवरी 2020 में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस जमीन में अभी भी घने जंगल है। इस जमीन घोटाले में तब के पटवारी और तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
