रामा वर्ल्ड में जहरीले सांपों का आतंक, लिफ्ट में सांप.., सीढ़ी में सांप…, पार्किंग में सांप…, दहशत में कालोनी के रहवासी

बिलासपुर। सबसे सुरक्षित और सबसे सुसज्जित माने जाने वाले रामा वर्ल्ड के रहवासी पिछले कुछ दिनों से दहशत में है। वजह बारिश शुरू होते ही कालोनी में सांपों का आतंक शुरू हो गया है। यहां लिफ्ट से लेकर सीढ़ी तक में जहरीले सांपों का साम्राज्य है। यहां रहने वाले लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।

दुनिया का हर इंसान अपने और परिवार वालो को सुविधायुक्त, सुसज्जित और सुरक्षित मकान में रखने की ख्वाहिश रखते है। बड़े बड़े बिल्डर इसी ख्वाहिश का फायदा उठाते हुए कालोनियों का निर्माण करते है। सर्व सुविधायुक्त और सुरक्षित कालोनी का दावा करते हुए अपने बनाए मकान और फ्लैट की लाखों – करोड़ो रुपए वसूलते है। लेकिन जब लोग वहां रहने जाते है तो पता चलता है कि बिल्डर के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। ऐसा ही एक कालोनी बिलासपुर में रामा वर्ल्ड के नाम से है। जहां शहर के सारे करोड़पति व्यापारियों और भ्रष्ट अधिकारियों ने करोड़ों खर्च कर मकान ले रखे है। मकान और फ्लैट बेचने के लिए बिल्डर ने बड़े बड़े दावे किए। लेकिन कालोनी न तो चोरों से सुरक्षित है और न ही कुत्तों से सुरक्षित है। पिछले 6 महीने के अंदर इस कालोनी में चोरी भी भरपूर हुई है और कुत्तों ने आतंक भी भरपूर मचाया है। ये बात अलग है कि कई लोगों ने चोरी गए नगदी और गहनों का हिसाब न देना पड़े करके रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराया। लेकिन चोरी की ये घटना आगे चलकर किसी गंभीर घटना को आमंत्रित कर रहा है। अब बारिश शुरू होते ही कालोनी में रहने वाले जहरीले सांपों के आतंक से दहशत में है। लोग आने जाने के लिए या तो लिफ्ट का उपयोग करते है या फिर सीढ़ी का। लेकिन इन दोनों में सांपों का कब्जा है। यही नहीं फ्लोर और पार्किंग में भी जहरीले सांप इधर उधर घूम रहे है। यही कारण है कि यहां रहने वाले अपना और अपने परिवार की जान को लेकर की चिंतित है। क्योंकि सुबह होते ही कालोनी में दौड़भाग शुरू हो जाती है। बच्चे जहां स्कूल जाते है वही बड़े मॉर्निंग वॉक में निकलते है। यदि इनके जूतों में सांप घुसकर बैठ गया तो जल्दबाजी में कुछ भी अनहोनी हो सकती है। इनकी थोड़ी सी भी लापरवाही रहवासियों की जान पर बन आएगी। क्या कालोनाइजर किसी अनहोनी के लिए जिम्मेदार होगा ? या समय रहते कालोनी को सांपों से सुरक्षित रखने कोई कदम उठाए गए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *