फार्म हाउस में जुआरियों का जमावड़ा, जुआ खेलते 17 पकड़ाए, एक लाख तेरह हज़ार रुपये और ताश जप्त

बिलासपुर। शहर से लगे गांव के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में जुआरियों का मेला लगा हुआ था। जब पुलिस ने छापा मारा तो जुआ खेलते हुए 17 लोग पकड़ा गए। मौके से पुलिस ने 1 लाख 13 हजार रुपये नगद और ताश पत्ती जप्त की है।

शहर से लेकर गांव तक होटल, ढाबा और फॉर्महाउस में रोज जुआरियों कि महफिल लग रही है। रोज लाखों रुपए जुए में उड़ाए जा रहे है। शहर के कुछ होटल और आसपास के कुछ फॉर्म हाउस तो केवल जुआ खेलने के लिए ही बनाए गए है। संबंधित थानों में फड़ चलाने वालों की जबरदस्त सेटिंग है। यही कारण है कि कोई कार्रवाई नहीं होती। जब बड़े अधिकारियों को सूचना दी जाती है तब कहीं जाकर कार्रवाई हो रही है। ऐसा ही एक मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की है। 04/07/2025 को मुखबीर के सूचना मिली की ग्राम सेमरताल में अकुंश गुप्ता का कृषि प्लाट है जहां पर खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। कई लोग रूपयों पैसों का दाँव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देश पर थाना कोनी व सीपत पुलिस ने संयुक्त रूप से फार्म हाउस में रेड कार्यवाही की तो 17 लोग जुआ खेलते हुए पकड़ा गए। पुलिस ने जुआरियान से एक लाख तरह हजार रूपये नगद व 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

00 गिरफ्तार आरोपीगण
1. रामभजन साहू पिता अच्चा राम साहू उम्र 45 साल निवासी अशोक विहार सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
2. लाला राम साहू पिता हरिराम साहू उम्र 45 साल निवासी लिंगियाडीह सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
3. दुर्गेश मानिकपुरी पिता लक्ष्मण दास उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
4. डोमन राजपुत पिता तारूसिंह राजपुत उम्र 37 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
5. भागवत साहू पिता शंकर उम्र 42 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
6. बसंत राजपूत पिता बद्री सिंह राजपुत उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
7. रामेश्वर वर्मा पिता रामदयाल उम्र 43 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
8. विनय शर्मा पिता स्व अजय शर्मा अर 34 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
9. मनोज सिंह पिता चत्तूर सिंह उम्र 38 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा बिलासपुर
10. गणेश बर्मा पिता रतनलाल वर्मा उम्र 32 साल निवासी सूर्या चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
11. प्रतीक यादव पिता ब्रम्हाचंद यादव उम्र 32 साल निवासी रामायण चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
12. उत्तम देवागन पिता लखन लाल देवांगन उम्र 35 साल निवासी चिंगराज पारा सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
13. लक्ष्मण साहू पिता सोनू लाल उम्र 28 साल निवासी चिंगराज पारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
14. नीरज पिता राजेश्वर सोनी उम्र 35 साल निवासी जिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर
15. अंकुश पिता महेश गुप्ता उम्र 45 साल निवासी चाटीडीह सरकण्डा जिला बिलासपुर
16. विजेन्द्र मिश्रा पिता राममनोहर उम्र 39 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा धाना सरकण्डा जिला विलासपुर
17. अनिवेश रजक पिता जय रजक उम्र 29 साल निवासी तेली पारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *