बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सेवा सहकारी समिति पासिद में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, विशिष्ट अतिथि शेखर जायसवाल उप पंजीयक, आशीष दुबे नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक बिलासपुर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सोढ़ी ने कहा की सहकारिता एक अभियान है जिसमें सभी व्यक्ति जुड़कर आपसी सहयोग कर बड़े से बड़े काम को कम समय में कर सकते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए हमें पेड़ लगाना अति आवश्यक है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। उप पंजीयक ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी को बधाई दी और उसके बारे में विस्तार से सभी को बताया और यह भी कहा कि आने वाले समय को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रकृति को बचाना अति आवश्यक है। नोडल अधिकारी श्री दुबे ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। नोडल अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के उपलक्ष में कहा कि सहकारिता का मतलब सहयोग की भावना, एक दूसरे से पारस्परिक सहयोग कर सहकारिता के अभियान को सफल बना सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा एटीएम कार्ड और किसान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा के शाखा प्रबंधक लक्ष्मण कौशिक, पर्यवेक्षक हितेश सलूजा, अभिषेक तिवारी, समिति प्रबंधक प्रदीप यादव, ऑपरेटर लक्ष्मी जयसवाल शरद कश्यप जनप्रतिनिधियों में दीनू यादव सरपंच पासिद, नरोत्तम यादव अध्यक्ष समिति पासिद, सोमेश तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रकाश यादव जिला पंचायत प्रतिनिधि, शिवकुमार यादव किशोर यादव इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाएं और बहुत संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
