बेलगहना। AC चेंबर में बैठकर विभाग चलाने का नतीजा क्या होता है इसका पता वन विभाग के अधिकारियों को शनिवार को चला। जब उन्हें सूचना मिली कि केंदा में धड़ल्ले से जंगल की कटाई हो रही है। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि साल और सागौन के 40 पेड़ कट चुके है। यहां पिछले दो दिन से पेड़ों की कटाई चल रही थी।
कोटा, बेलगहना और मरवाही के जंगलों में पिछले कई साल से लकड़ी चोर और शिकारी सक्रिय है। जंगल के अंदर घुसते ही पेड़ों के ठूंठ खुद चुगली कर देते है कि अधिकारी विभाग कैसे चल रहा है। वन्य प्राणियों के शिकार की खबरें भी लगातार आ रही है। पिछले तीन दिनों से केंदा के जंगल में धड़ल्ले से कुल्हाड़ी चल रही थी। लेकिन अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं थी। जब जंगल कटाई की जानकारी आग की तरह फैली तो विभाग के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब आरी चलाने वालों से पूछताछ हुई धरम दास मानिकपुरी का नाम सामने आया। जब धरम दास से पूछताछ ही तो एक कांग्रेस नेता का नाम लिया लेकिन दूसरे दिन अपने बयान से पलट गया। यही नहीं पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी खुद अपने ऊपर ले ली। वन विभाग के अधिकारियों ने केंदा सर्किल में केंदा परिसर कक्ष क्रमांक 2380 में 33 नग साल एवं अन्य मिश्रित प्रजाति के बड़े पेड़ों को जप्त किया है। यही नहीं पेड़ों की कटाई के बाद जो जमीन थी उस पर कब्जा करने की तैयारी भी कर लिए थे। अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी धरम दास मानिकपुरी पिता पीताम्बर दास निवासी केंदा के विरुद्ध पर (1) भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (i) क, ग, च, 52, (2) लोक संपत्ति की क्षति निवारण अधिनियम 1984 धारा 3, (3) वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2, (4) जैव विविधता अधिनियम 2002 की धारा 3,55,58 के तहत कार्यवाही करते हुए 14 दिनो की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है। कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक केंदा प्रमोद मिश्रा, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना शिव पैकरा, बी एफ ओ संदीप पोर्ते, सुशील शर्मा, राजनारायण यादव एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
