बिलासपुर। फर्जी आदमी को खड़ा करके दूसरे की जमीन बेचने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के पहले जमीन के फर्जी दस्तावेज भी बनवाया। इस मामले में 2 को न्यायिक रिमाण्ड जेल भेज दिया गया है जबकि 3 को पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर निवासी प्रकाश दुबे पिता स्व. भैयालाल दुबे ने सरकण्डा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नं. 25 में खसरा क्रमांक 672, रकबा 56 डिस्मिल स्थित है। पिता के स्वर्गवास होने पर फौती नामांतरण के आधार पर उसके और उसकी मां के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया था और उस पर काबिज भी था। दिनांक 30.03.2025 को उसे जानकारी मिली कि उसकी भूमि का बिक्री हो गया है। इसके बाद जब वह भूइंया ऐप के माध्यम से जानकारी निकाली तो पता चला कि उसकी भूमि को अनुज मिश्रा के नाम पर बता रहा है। जानकारी लेने पर पता चला कि भैयालाल सूर्यवंषी ने राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया और अनुज मिश्रा को बेच दिया है। बिक्री करते समय उनके पिता स्व. भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी नामक व्यक्ति को खड़ा करके जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। इस रिपोर्ट के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि देवेन्द्र तिवारी के साथ एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना किया गया। टिम ने अनुज कुमार मिश्रा, राहुल पटवा एवं अभिषेक दुबे को उसके घर से पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने जूर्म स्वीकार करते हुये बताया कि भू स्वामि भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंषी को खड़ा करके जमीन बेच दी है। फर्जी आदमी खड़ा करने की जिम्मेदारी राहुल पटवा की थी। उसने अपने साले गोविंदराम निवासी माहुली को 70,75 वर्ष के बुजुर्ग व्यक्ति का जुगाड़ करने के लिए कहा था। उसके कहने पर गोविंदराम पटवा ने अपने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति मंगलदास को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर आया। रजिस्ट्री कार्यालय में भैयालाल बनकर मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को खड़ा कराकर अनुज मिश्रा के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा दी। इसके बाद मंगलदास पण्डो एवं राम गोविंद पटवा को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा – 318, 338, 336(3), 340, 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया यहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी अनुज कुमार मिश्रा, प्रियांषु मिश्रा एवं राहुल पटवा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया।
नाम आरोपी :-
1. मंगलदास पिता डहकुदास जाति पण्डो उम्र 75 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर छ.ग.।
2. राम गोविन्द पटवा पिता वासुदेव पटवा उम्र 39 वर्ष निवासी माहुली थाना त्रिकुण्डा जिला बलमरामपुर छ.ग.।
3. अनुज कुमार मिश्रा पिता स्व. अषोक मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी एमआईजी 278/16, डॉ. दीक्षित गली, शक्ति चौक राजकिषोर नगर सरकण्डा।
4. प्रियांशु मिश्रा पिता विरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06, आवासपारा चोरभट्ठी खुर्द थाना सकरी हा.मु. अभिषेक विहार फेस 2, 147/बी, थाना सिविल लाईन बिलासपुर।
5. राहुल पटवा पिता रामलाल पटवा उम्र 31 वर्ष निवासी उस्लापुर अटल आवास क्वा.नं. बी/15, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
