रायपुर। पुलिस ने रायपुर के अलग अलग क्षेत्रों में हुई 18 चोरियों का खुलासा किया है। चोरी की सभी घटनाओं को देवार गिरोह ने अंजाम दिया था। गिरोह के 6 सदस्यों को 30 लाख रुपए के गहने, मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है।
शहर के आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में लगातार चोरियां हो रही थी। चोरी की घटनाओं त्रस्त IG अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 30 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ की फिर चोरों की तलाश शुरू हुई। टीम के सदस्यों ने आरोपियों की पतासाजी के लिए रात्रि गश्त करने के साथ-साथ घटनास्थलों के आसपास के CCTV फुटेजों का बारीकी से परीक्षण किया और मुखबीर भी लगाये गये। आत्मा राम मनहरे की टीम ने CCTV फुटेज का अवलोन करते समय पाया कि एक गिरोह थाना डी.डी.नगर, विधानसभा, मुजगहन एवं अन्य थाना क्षेत्रों के आवासीय कॉलोनियों में सुने मकानों में देररात चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त गिरोह को फोकस कर लगातार पतासाजी किया जाने लगा। इसी दौरान टीम के सदस्यों को चोरी में संलिप्त करण धु्रव (देवार), रवि नेताम (देवार) एवं सागर नगरहा (देवार) का पुख्ता लोकेशन मिला और उनके छिपने के ठिकानों में टीम के सदस्यों एक साथ दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो अपने साथी भूपेन्द्र साहू, शुभांकर पटेल (देवार) एवं अन्य के साथ मिलकर थाना डी.डी.नगर, मुजगहन, विधानसभा, अभनपुर, खम्हारडीह एवं पण्डरी के कई आवासीय कॉलोनियों के सुने मकानों में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी के सोने चांदी के गहनों के संबंध में पूछताछ करने पर अपने परिचित सुरेश सोनझरा के पास बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में चोरी के गहने खरीदने वाले सुरेश सोनझरा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 317 बी.एन.एस के तहत कार्यवाही किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 260.585 ग्राम (26.50 तोला) सोना, 01 किलो 634 ग्राम चांदी और घटना में प्रयुक्त 05 नग मोबाईल फोन, 05 दोपहिया वाहन (जिसमें 01 नग दोपहिया वाहन आरोपियों द्वारा चोरी के पैसो से क्रय किया गया है) समेत लगभग 30 लाख 10,000/- रूपये का माल जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही किया गया है। आरोपी भूपेन्द्र साहू, करण धु्रव एवं शुभांकर पटेल (देवार) पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में तथा रवि नेताम (देवार) मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुके है।
00 आरोपियों के द्वारा किये गये चोरी के प्रकरण- 1. थाना मुजगहन – अप.क्र 43/25 2. थाना मुजगहन – अप.क्र 87/25 3. थाना मुजगहन – अप.क्र 123/25 4. थाना मुजगहन – अप.क्र 127/25 5. थाना मुजगहन – अप.क्र 133/25 6. थाना मुजगहन – अप.क्र 135/25 7. थाना मुजगहन – अप.क्र 148/25 8. थाना मुजगहन – अप.क्र 149/25 9. थाना मुजगहन – अप.क्र 150/25 10. थाना अभनपुर – अप.क्र 79/25 11. थाना अभनपुर – अप. क्र 159/25 12. थाना अभनपुर – अप. क्र 199/25 13. थाना अभनपुर – अप. क्र 237/25 Also Read – अब नगर पालिका गौरेला में भी बनेगा आयुष्मान कार्ड 14. थाना विधानसभा – अप.क्र. 299/25 15. थाना विधानसभा – अप.क्र. 323/25 16. थाना पण्डरी – अप.क्र. 141/25 17. थाना डी.डी.नगर – अप.क्र. 109/25 18. थाना खम्हारडीह – अप.क्र. 151/25
चोरी के आरोपी 01. सागर नगरहा (देवार) पिता जगमोहन नगरहा उम्र 21 साल निवासी चंगोराभाठा डी.डी.नगर रायपुर। 02. भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 22 साल निवासी ताजनगर, संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर। 03. शुभांकर पटेल (देवार) पिता स्व. मंगल पटेल उम्र 21 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर। 04. रवि नेताम (देवार) पिता वीरू नेताम उम्र 25 साल निवासी सरकारी स्कूल के पास मठपुरैना थाना पुरानी बस्ती रायपुर। 05. करण धु्रव (देवार) पिता हेमु धु्रव उम्र 25 साल निवासी ओम नगर काठाडीह थाना टिकरापारा रायपुर । प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाला सह आरोपी- 06. सुरेश सोनझरा पिता स्व. चमन लाल उम्र 46 साल निवासी सोनझरा पारा हरदेव लाल मंदिर के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
