बिलासपुर। एक मंझोले स्तर के सूदखोर पर पुलिस का डंडा चला है। आरोपी के घर से पुलिस में गिरवी में रखे 19 मोटर सायकल जप्त की है। आरोपी समान गिरवी भी रखता था और मनमाना ब्याज वसूलता था। समय में ब्याज नहीं देने पर मारपीट और गाली गलौच भी करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना अंतर्गत ग्राम पंधी निवासी भागवत प्रसाद सूर्यवंशी ने 10.07.2025 को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे पैसों की आवष्यकता पड़ने पर परसाही निवासी महेष कुमार डहरिया से ब्याज में पैसा लिया था। रकम के बदले में उसने अपनी मोटर सायकल को गिरवी रखा और साथ में 5% ब्याज देने की बात हुई। पैसा मिलने के बाद वह अपनी मोटर सायकल होण्डा लियो क्र. CG 10 AY 8098 को उसके पास गिरवी रख दिया। पैसा लिए एक माह भी पूरा नहीं हुआ था कि महेश डहरिया उससे ब्याज की रकम और गाड़ी का मूल पेपर मांगने लगा। साथ ही यह भी कहा कि नही दोग तो तुम्हारी गाड़ी डूब जाएगी। इसके अलावा उससे मारपीट भी करने लगा। डर से वह ब्याज का 400 रू. और अपनी गाड़ी का पेपर उसके पास छोड़ दिया। इस दौरान उसे पता चला कि उसने आसपास के कई लोगों की गाड़ी गिरवी रखकर ब्याज के पैसों के लिए आये दिन प्रताड़ित करता है। डरा धमका कर पैसा वसूली करता है। इस रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सरकंडा निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया और तत्काल आरोपी महेश कुमार डहरिया को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ करने पर ब्याजe पैसा देने की बात स्वीकार की लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद अपनी बाड़ी में रखे 19 नग मोटर सायकल बरामद कराया, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी –
01. महेश कुमार डहरिया पिता रामदुलारी डहरिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम परसाही थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि शैलेन्द्र सिंह, प्र.आर बलवीर सिंह, प्रमोद सिंह, संजीव जांगड़े, विवेक राय, सत्य कुमार पाटले, विकास यादव एवं अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
