बिलासपुर। एक मुर्गी को बचाने के चक्कर में करही कछार गांव में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पहले मुर्गी कुंए में गिरी, उसे बचाने के लिए भाई कुंए में उतरा और बेहोश हो गया। इसके बाद भाई को बचाने के लिए दूसरा उतरा लेकिन वह भी कुंए में बेहोश हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना के करही कछार निवासी दिलीप पटेल शुक्रवार को शाम करीब चार बजे घर की बाड़ी में कुएं के पास काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी एक मुर्गी कुएं में गिर गई। उसने अपने भाई दिनेश पटेल को आवाज दी और खुद मुर्गी को निकालने के लिए कुएं में उतर गया। दिनेश कुएं के ऊपर खड़ा था। जब दिलीप मुर्गी लेकर ऊपर आ रहा था, तभी वह अचानक बेहोश होकर पानी में गिर गया।
भाई को डूबते देख दिनेश भी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने और परिजन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। जहरीली गैस के रिसाव की आशंका के चलते SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने जांच के बाद सुरक्षा उपकरणों के साथ कुएं में उतरकर दोनों के शव रात 9.30 बजे बाहर निकाले।
घटना के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने पहले एक दीया जलाकर रस्सी से कुएं में नीचे उतारा। दीया बुझ गया, जिससे कुएं में जहरीली गैस होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद ही एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षा उपकरणों के साथ सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। कुएं में जहरीली गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें मुख्य रूप से पानी में गिरी सड़ी-गली पत्तियां, खरपतवार और अन्य जैविक पदार्थों का विघटन होता है। इससे मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें बनती हैं, जो जानलेवा हो सकती हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
