बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग को दो गुटों के बीच चल रहे झगड़े में निशाना बन गया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय सुनील बांधे के रूप में हुई है, जो खाना खाकर घर के बाहर कुछ देर टहलने के लिए निकला था।
मिली जानकारी के मुताबिक मिनी बस्ती मोहल्ले दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने सुनील बांधे को दूसरे पक्ष का साथी समझकर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने सीने और बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह वहीं पर जमीन में गिर पड़ा।
घटना के समय मौजूद उसके कुछ साथी आनन-फानन में उसे खून से लथपथ हालत में सिविल लाइन थाना लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई विजय बांधे का कहना है कि सुनील का किसी भी झगड़े या विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। सिर्फ गलत फहमी की वजह से उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरी तरह से पूर्वनियोजित हमला है और रंजिशवश सुनील को निशाना बनाया गया।
सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
