कोरबा। दो महीने पहले बने कन्वेंशन हॉल के गिरने के मामले में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। 17 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था। लोकार्पण के मात्र एक महीने बाद 8 जुलाई 2025 को सीलिंग गिर गई।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले महीने की 12 जून को जिला जेल के पास रिसदी रोड में 17 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन हॉल का लोकार्पण किया था। एक महीने के भीतर ही जुलाई में इस कन्वेंशन हॉल की सीलिंग भरभराकर गिर गई है। हाल का लगभग 30 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से ज़मीदोज़ हो गया है। कन्वेंशन हॉल का नामकरण रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया था और उद्घाटन स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया था। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता ने इसे छोटी क्षति बताते हुए कहा था की अधिक बारिश होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। जल्द ही मरम्मत कर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा। घटना के बाद से ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। मुख्यमंत्री समेत सरकार की किरकिरी हो रही थी। यही कारण है कि घटना के बाद छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। अपर आयुक्त की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूरा हुआ था, जबकि 8 जुलाई 2025 को फॉल सीलिंग का 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा गिर गया। इससे स्पष्ट है कि निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है।
सहायक अभियंता कांशी प्रकाश पैकरा और कार्यपालन अभियंता आर. के. दंदेलिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल दोनों इंजीनियरों का मुख्यालय संभाग-जगदलपुर तय किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
