बिलासपुर। गौवंशों को बचाने और हादसे रोकने के प्रशासनिक दावों के बीच सोमवार रात सड़क में बैठे कई गौवंशों को कुचल दिया गया है। इस घटना में 17 मवेशियों की मौत हो गई है 4 गंभीर रूप से घायल है।
यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में नंदलाल पेट्रोल पंप के पास सड़क में 20 से अधिक मवेशी बैठे थे। रतनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क में बैठे मवेशियों को रौंद दिया।
घटना स्थल को देखने से स्पष्ट है जैसे ड्राइवर ने मवेशियों को बचाने के लिए ब्रेक भी नहीं लगाया और सभी मवेशियों को रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना से सड़क में मवेशियों की लाशें बिछ गई। चारों तरफ सड़क में मवेशियों के खून और लाशे दिखाई दे रही थी। घटना में 17 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 मवेशी बुरी तरह से घायल हुए हैं जिन्हें पास के पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
