बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा 18 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे सीएसईबी कार्यालय तिफरा का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिलेभर कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंच रहे है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में चौथी बार बिजली दर में वृद्धि कर के इतिहास रचा है। छत्तीसगढ़ को लूटने का संगठित योजना बना कर चल रही है, जंगल की अधाधुंध कटाई हो रही है। क्योकि कॉल ब्लॉक अडानी को मिला है। कोयला निकलेगा पर्यावरण और सड़के छत्तीसगढ़ के खराब होंगे, जिसका दुष्परिणाम गरीब जनता भोगेगी। उसके बाद जो बिजली बनेगी उसे महंगी दर पर जनता को बेची जाएगी, ये दोहरा मार जनता के लिए है। साय एक आदिवासी होते हुए भी छत्तीसगढ़ की अस्मिता को बचाने में नाकामयाब है, क्योकि छत्तीसगढ़ के सभी निर्णय केंद्र सरकार ले रही है और विष्णुदेव एक पत्र वाचक बन कर काम कर रहे है।
डेढ़ वर्ष में चौथी बार बिजली दर में बढ़ोत्तरी करना गरीब जनता, किसान और छोटे व्यापारियो के साथ अन्याय है। इस बिजली दर वृद्धि का कांग्रेस विरोध करती है और 18 जुलाई को तिफरा कार्यालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेगी।
घेराव -प्रदर्शन में सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व सभापति, (निगम, मण्डल, आयोग, बोर्ड, सहकारिता, मंडी ) के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, उप नेता, पार्षदगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,पार्षद, गण ज़िला पंचायत /जनपद पंचायत के सदस्य गण, पूर्व सभापति, पूर्व सदस्य, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, ग्रामीण /शहर कार्यकारिणी सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ज़ोन, सेक्टर, बूथ कमेटी, पार्षद प्रत्याशी, आईटी सेल-सोशल मीडिया, विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
