रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर उत्तर के युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आशीष शिंदे के ऊपर सेंट्रल जेल में जानलेवा हमला हुआ है। उसके ऊपर ब्लेड और कटर से हमला किया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आशीष को गंभीर हालत में गुरुवार रात अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके चेहरे और गले पर ताबड़तोड़ ब्लेड मारे गए हैं। जेल प्रहरियों ने हमलावर बंदियों को काबू में कर लिया है। दोनों हमलावर काफ़ी समय से जेल में हैं। आशीष शिंदे करोड़ो की ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक केके श्रीवास्तव का करीबी माना जाता है। उसे उसी से संबंधित केस में गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया था। हमलावर बंदी उसके पहले से ही जेल में हैं। डॉक्टरों ने गहरे जख्म और काफी खून निकलने के कारण आशीष को ऑब्जरवेशन में रखा हैं। बताया जा रहा है कि दो कैदियों महेश रात्रे और जामवंत ने आशीष शिंदे और उसके एक साथी रहमान पर जेल के भीतर जानलेवा हमला किया है।
सेंट्रल जेल रायपुर में लगातार मारपीट की घटना सामने आ रही है। इससे पहले बुधवार को एक जेल प्रहरी (सिपाही) के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि जेल के भीतर गैंगवॉर की स्थिति है। जेल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, जिसकी वजह से लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
