बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तांत्रिक के के श्रीवास्तव एक और लफड़े में फंस गया है। इसके ऊपर बिलासपुर के सिविल लाइन में धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज हो गया है। श्रीवास्तव ने अपने ही मित्र को धोखा देते हुए करोड़ो रुपए का चुना लगा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केके श्रीवास्तव के खिलाफ अमलतास कॉलोनी के निर्माण के दौरान ठगी और धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित रत्ना यादव ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि श्रीवास्तव ने उनके पति स्व. राजेश यादव के साथ पार्टनरशिप में कॉलोनी का निर्माण शुरू किया था। लेकिन पति की मौत के बाद निवेश की रकम और लाभ का हिस्सा नहीं लौटाया गया। रत्ना यादव के मुताबिक उनके पति राजेश यादव और केके श्रीवास्तव अच्छे मित्र थे और दोनों ने मिलकर नर्मदा नगर के पास अमलतास कॉलोनी निर्माण की योजना बनाई थी। जमीन और पूंजी दोनों ने बराबरी लगाई थी। यह काम 2020-21 के आसपास शुरू हुआ और अच्छी कमाई भी हुई। इस बीच 13 दिसंबर 2015 को राजेश यादव की मृत्यु हो गई। इसके बाद श्रीवास्तव ने उनके घर आकर समाज के लोगों के सामने कहा था कि जो भी लाभ होगा, वह स्व. यादव के हिस्से के अनुसार उनके परिजनों को देगा। लेकिन इसके बाद न तो कोई रकम दी गई और न ही बंधक जमीन का भुगतान किया गया। शिकायत के अनुसार केके श्रीवास्तव ने कॉलोनी की जमीनें बेचकर लगभग 8 करोड़ रुपए कमाए। मगर राजेश यादव के परिजनों को इसका एक भी हिस्सा नहीं दिया। पीड़िता ने जब-जब रकम मांगी तब-तब श्रीवास्तव ने टालमटोल किया। वह कभी कहता कि जमीन बिक नहीं रही, कभी कहता कि खरीदार नहीं मिल रहा।
रत्ना यादव ने कहा था कि अगर पैसे नहीं हैं तो आधा प्लॉट दे दें या उनके रिश्तेदार के नाम पर बेच दें, लेकिन श्रीवास्तव ने वह भी नहीं किया। इस तरह यादव परिवार को हर महीने लाखों रुपए ब्याज का नुकसान भी हो रहा है। शिकायत की जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस ने केके श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
