बिलासपुर। पुलिस ने नशेड़ची कार चालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है। इसी तरह रामवर्ल्ड निवासी एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक कमर में पिस्टल छुपाकर शहर में घूम रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बढती सडक दुर्घटना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहो में देर रात तक वाहनो की जांच की जा रही हैं। दिनांक 20.07.2025 के रात्रि में महाराणा प्रताप चैक के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान रायपुर मार्ग से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 बीयु 2504 XUV 700 को रोककर चालक का ब्रेथएनालाईजर से जांच की गई। जांच करने पर पता चला कि कार में बैठा शख्स शराब पीकर वाहन चला रहा है। और अच्छे से जांच करने पर उसके कमर में एक पिस्टल नुमा एयरगन पाया गया इसके बाद धारा 106 बी.एन.एन.एस. के तहत जप्त किया गया हैं। शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत न्यायालय में पेस किया गया। न्यायालय में 10,000 रू का फाईन किया हैं। एवं प्रतिबंधक कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
