बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े कुर्सी में बैठकर थरहा (रोपा) उखाड़ रही है। ये तस्वीर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया में पोस्ट की है। इसके बाद से वो लगातार ट्रोल हो रही है लोग पूछ रहे है कि कुर्सी में बैठकर कौन रोपा लगता है ?
नाचते – गाते या फनी फोटो वीडियो का मजा तो सभी लोग सोशल मीडिया में ले ही रहे है। राजनीति से जुड़े लोग भी अपने आपको जमीन का आदमी बताने के लिए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म में फोटो – वीडियो शेयर करते रहते है। उनके फॉलोअर और विरोधी उस पर कमेंट्स भी करते है। लाइक और कमेंट्स उनकी लोकप्रियता को साबित करता है। इस बार जो सोशल मीडिया में जो फोटो वायरल हो रही है उसकी जमकर चर्चा हो रही है। फोटो है छत्तीसगढ़ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की। लक्ष्मी राजवाड़े ने जो फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट की है उसमें वो खेत में रोपा लगाते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन वो रोपा झुक के नहीं उखाड़ रही है बल्कि कुर्सी में बैठकर उखाड़ रही है। इसके लिए बकायदा खेत में कुर्सी लगाया गया है जिसमें वो बैठकर धान के पौधे को उखाड़ती कोई दिखाई दे रही है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है – आज सभी कामकाज की भीड़ से बाहर निकलकर खेत में पहुंची। धान का थरहा उखाड़ते समय लंबे समय बाद मिट्टी की सुगंध मिली। मंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि अब वह दिन याद आता है, जब हम लोग पूरे परिवार के साथ खेतों में उतरकर रोपा लगाते थे। धान सिर्फ फसल नहीं, हमारी अस्मिता है। लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा इलाके से आती हैं। वह सूरजपुर जिले की भटगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। जैसे ही उन्होंने फोटो शेयर की लोगों ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। कोई कह रहा है कि कुर्सी का मोह इतना ज्यादा नहीं होना चाहिए कि उसे खेत तक खींचकर लाना पड़े…, कोई कह रहा है कि कुर्सी में बैठकर कौन रोपा लगता है …। सोशल मीडिया में उसके पक्ष और विपक्ष ढेरों कमेंट्स आ रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 24, 2026बिलासपुर के पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार से अधिक मुर्गे -मुर्गियों की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप
बिलासपुरMarch 24, 2026वन्य-ग्राम सोनाखान में ‘युवोजल उत्सव’ के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर युवाओं की अनूठी पहल
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
