बिलासपुर। पुलिस ने हिर्री माईन्स में हुए ब्लाईंड मर्डर का खुलासा खुलासा किया है। मामले में मृतक की पत्नि, सास, साढू और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पारिवारिक कलह से तंग आकर घटना को अंजाम दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 17.07.2025 को घटना स्थल हिर्री माईन्स के पास थाना चकरभाठा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के शरीर पर मिले चोंट के निशान से स्पष्ट था कि प्राणघातक चोंट पहुॅचाकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुये SSP रजनेश सिंह ने थाना चकरभाठा को तत्काल हत्या का प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गये थे। थाना चकरभाठा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। मामले में अज्ञात शव की शिनाख्त व आरोपियों की पतासाजी के लिए ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम बनाई गई। घटना स्थल के आसपास के करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरे के फुटेज खंगाले गए और टेक्निकल इन्पुट एकत्र कर घटना की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की गई। टेक्निकल इन्पुट के आधार पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर (सायबर सेल) व थाना चकरभाठा की संयुक्त टीम ने अज्ञात मृतक कि शिनाखत ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) निवासी साहिल कुमार पाटले के रूप में की गई। आइके बाद मिली जानकारी के अनुसार कडी से कडी जोडते हुये सभी तथ्यो को खंगालते हुये अज्ञात आरोपियो की पहचान की गई। मामले की जांच पर पाया गया कि मृतक साहिल पाटले व आरोपियाॅ वर्षा खुंटे ने प्रेम विवाह किया था। मृतक शराब पीने का आदि था जो अपनी पत्नि वर्षा को शराब के नशे में मारता पिटता था। वर्षा पूरी घटना अपनी माॅ सरोजनी को बताती थी। तब वर्षा और सरोजनी ने राजाबाबू खूंटे और विकास आदिले के साथ मिलकर साहिल पाटले की हत्या करने की योजना बनायी और 01 लाख रू मृतक की हत्या करने के बदले में देने की बात की गई थी। एडवांस 08 हजार रू सरोजनी ने राजाबाबू को दिया था। घटना दिनाॅक को आरोपी राजाबाबू और विकास मृतक साहिल के साथ पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748 से घटना स्थल हिर्री माइन्स में जाकर शराब पिया। जब साहिल नशे में चूर हो गया तो राजाबाबू और विकास ने मिलकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर कई बार वार कर घटना स्थल से फरार हो गये। मामले की जांच पर षडयंत्र पूर्वक हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने वाले आरोपीगण श्रीमती सरोजनी खुंटे, वर्षा खुंटे, राजाबाबू खुंटे व विकास आदिले ने कड़ाई से पुछताछ में अपना-अपना जुर्म कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना चकरभाठा में धारा 103, 238, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश किया गया है।
00 आरोपियों से जप्त सामग्री :-
01. बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 11 बी.जे. 1748
02. घटना में प्रयुक्त पत्थर।
03. आरोपियो के मोबाईल फोन 04 नग।
नाम गिरफ्तार आरोपी –
01. श्रीमती सरोजनी खुंटे पति दिलीप खुंटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
02. श्रीमती वर्षा खुंटे पति साहिल पाटले उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. राजाबाबू खुंटे पिता अश्वनी खुंटे उम्र 24 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
04. विकास आदिले पिता विजय आदिले उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.) हाल मू. कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
कार्यवाही में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रशमीत कौर चावला, निरीक्षक उत्तम साहू, अजरउद्दीन सउनि जीवन जायसवाल प्र. आर. निर्मल सिह, अमर चन्द्रा, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप आर. विकास राम, नवीन एक्का, मुकेश वर्मा, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, निखील राॅव जाधव, विरेन्द्र गंवर्ध, अभिजीत डाहिरे, भागवत चंद्राकर, सतपुरन जांगडे, राकेश साहू की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयMarch 24, 2026सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, किस मामले को लेकर दिया फैसला, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
