शिवरीनारायण। स्थानीय निवासी और शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महावि० खरौद से पांच वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य डॉ.ए.आर बंजारे ने गत सप्ताह क्षेत्रीय विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरवंश को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि, खरौद कॉलेज की बिगड़ती स्थिति को संभालने के लिए नियमित स्नातकोत्तर प्राचार्य की शीघ्र ही नियुक्ति किया जावे। उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि 5 वर्ष पूर्व उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात से अब तक बारी-बारी से तीन सहायक प्राध्यापक प्राचार्य के प्रभार को संभालते आ रहे हैं। आपस में प्राध्यापकों के बीच में खींचातानी के कारण दो वरिष्ठों को हटवा कर तीसरे क्रम के वरिष्ठ को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंप दिये जाने से महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तीन खेमों में बंट गया है, जिसके कारण महाविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की अध्यापन व्यवस्था चरमरा गई है। इन सबको ध्यान में रखते हुए तथा महाविद्यालय की स्थिति को संभालने व पालको तथा छात्र-छात्राओं के हित में महाविद्यालय में शीघ्र ही स्थाई नियमित स्नातकोत्तर प्राचार्य की नियुक्ति किया जावे, अन्यथा, क्षेत्र के इस सन 1965 के अत्यंत पुराने महाविद्यालय को बर्बाद होने से बचा पाना मुश्किल हो जाएगा। अब देखना है, कि, मांग के आधार पर क्षेत्रीय विधायक महोदया का पहल कितना रंग लाता है?
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
