बिलासपुर। मंगला में LT लाइन की तार पिछले चार दिन से लटक रहा है। कई बार विभाग के अधिकारियों से निवेदन करने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं आ रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक पूरा परिवार तनाव में जी रहा है। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका न तो रात में सोने दे रही है और न ही दिन में चैन से जीने दे रही है। क्या विभाग के अधिकारियों को किसी अनहोनी का इंतजार है।
बिजली विभाग के कुछ अधिकारी विभाग को बदनाम करने पर तुले हुए है। यही नहीं ऐसे अधिकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को संकट में भी डालते है। मंगला में रहने वाले अधिवक्ता राकेश शुक्ला के घर के ठीक ऊपर से LT लाइन की तार गई है। चार दी पहले उसमें से एक तर टूट के लटक गई है। तार टूटने के बाद से ही नेहरू नगर में पदस्थ जूनियर इंजीनियर फैजान खान से शुक्ला परिवार निवेदन कर रहा है कि लाइन को सुधरवा दे ताकि कोई अनहोनी न हो। लेकिन इन चार दिनों के अंदर विभाग का कोई कर्मचारी उस गली में झांकने तक नहीं गए है जिसमें लाइन टूटकर लटक रहा है। विभाग के इस लापरवाही के कारण राकेश शुक्ला और उसका पूरा परिवार अनिहोनी की आशंका से भयभीत है। यही नहीं मोहल्ले के लोगों को भी पेड़ में या खंभे में करंट फैलने का डर सता रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
