बिलासपुर। लकड़ी तस्करों ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया है। रेंजर की शिकायत पर कोटा पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में चार आरोपी पहले से जेल में है।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 01.06.2025 को कोटा वन वृत के परिक्षेत्र अधिकारी विवेक देवांगन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेमरिया में कुछ लोग अवैध रूप से सागौन की तस्करी कर रहे है। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तस्कर लकड़ी काट रहे थे। जब उन्हें रोका गया और कार्रवाई करना शुरू किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू हुई। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(2), 324(4), 191(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया है। श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों 01. दिनेश ध्रुव पिता अंधियार सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा 02. नील कुमार घृतलहरे पिता मोहित राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बांधा थाना तखतपुर 3. भुरवा उर्फ अंधियार सिंह पिता गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष 4. शकुन बाई गोड पति तम्पाल सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। मामले में फरार आरोपी 1. रामेश्वर बंजारे 2.प्रकाश मधुकर 3. पंकज खांडे 4.सनत मधुकर 5.धन्नू पाटले सभी निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :–
01. रामेश्वर बंजारे पिता कार्तिक राम बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा
2. प्रकाश मधुकर पिता भुरवा राम उम्र 24 वर्ष निवासी सेमरिया
3. पंकज खांडे पिता श्याम सुंदर खांडे उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरिया
4. सनत मधुकर पिता भुरवा राम उम्र 37 वर्ष निवासी सेमरिया
5. धन्नू पाटले पिता साधे लाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल , आरक्षक 252 जलेश्वर साहू का विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
