बिलासपुर। पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो कार समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार 31.07.2025 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सकरी क्षेत्र के चोरभट्ठी निवासी कांति पाण्डेय और उसका पुत्र गिरीशचंद पाण्डेय अपने घर के सामने भारी मात्रा में उड़ीसा से गांजा मंगाकर कार में रख रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को नीली बलेनो कार में गांजा रखते रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांजा उड़ीसा से दीपक गण्डा और दिलेश्वर नायक लेकर आए थे। जिन्हें ₹2,50,000 की राशि देकर वापस भेजा गया है। इस सूचना के आधार पर घेराबंदी कर सफेद रंग की आर्टिगा कार से दोनों आरोपियों को रास्ते में पकड़ा गया। कार्रवाई मे पुलिस ने कुल 30 किलो गांजा, दो कारें, तीन मोबाइल फोन और ढाई लाख रुपए नगद बरामद किया है। तस्करों से जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹20 लाख 34 हजार रुपए है। चारों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में
1. श्रीमती कांति पाण्डेय उर्फ महाराजिन 46 वर्ष
2. गिरीशचंद पाण्डेय 30 वर्ष – दोनों निवासी चोरभट्ठी खुर्द, थाना सकरी
3. दिलेश्वर नायक (35 वर्ष)
4. दीपक गण्डा (28 वर्ष) – दोनों निवासी जिला बरगढ़, उड़ीसा शामिल हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, एसीसीयू निरीक्षक अजहरुद्दीन खान, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आरक्षक पवन बंजारे, कृष्ण कुमार मार्को, मालती तिवारी, देवमुन पुष्प, महादेव कुजुर, निखिल जाधव सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
