बिलासपुर। रायपुर रोड में 19 गाय, बैल की मौत के बाद पुलिस ने दो मवेशी मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी तक ट्रक और उसके चालक का पता नहीं लगा पाई है। आपको बता दे बुधवार को रायपुर रोड में अज्ञात वाहन ने सड़क में बैठे 19 मवेशियों को कुचल दिया था जिससे सभी की मौत हो गई थी।
दिनांक 28.07.2025 को चकरभाठा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 200 (नया-49) में कड़ार-सारधा चौक के पास 19 गौवंशों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत गई थी। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 292/2025 थारा 281, 325, बी.एन.एस. 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तीन मवेशी (गाय) के मालिकों का नाम ज्ञात हुआ है। जिसमें कमलेश्वर वर्मा पिता रतन वर्मा उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार की दो नग गाय एवं विजय वर्मा पिता झूर्ख उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम कड़ार का एक नग गाय है। इनके द्वारा समुचित देखभाल न कर लापरवाही पूर्वक रोड में गौवंश को आवारा छोड़ा गया था। जिससे घटना घटित हुई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मवेशी मालिकों के विरूद्ध धारा 291 बी. एन. एस. जोड़ी जाकर 30.07.2025 को मवेशी मालिकों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. कमलेशर वर्मा पिता स्व. रतन वर्मा उम्र 75 वर्ष निवासी ग्राम कडार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
02. विजय वर्मा पिता झुर्रू वर्मा उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम कडार थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
