कोरबा। जिले के कोरकोमा गांव में मुर्गा पार्टी के बाद एक ही परिवार के 5 लोग बीमार हो गए। इलाज के दौरान दामाद और सास की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी के शिवनगर चौहान पारा में राजमीन बाई (60) रहती थी। बीती रात उनका दामाद देवसिंह अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। दामाद भैसमा दादरकला का रहने वाला है। दामाद के आने की खुशी में राजमीन बाई, बेटा राजकुमार और पड़ोसी राजाराज ने मिलकर मुर्गा पार्टी की थी। इस दौरान पीने – पिलाने का भी दौर चला। इसके बाद रात होते ही एक एक करके सबकी तबियत बिगड़ने लगी। सबसे पहले राजमीन बाई की तबीयत बिगड़ी उसके बाद उसके दामाद की हालत खराब हुई। दोनों ने इलाज के कोरबा के मेडिकल कालेज में एक के बाद एक भर्ती किया गया। इलाज के दौरान पहले राजमीन की मौत हो गई और कुछ देर बाद दामाद ने भी दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद राजाराम (52), राजकुमार (58) और चमेली बाई (48) की भी तबियत बिगड़ने लगी। तीनों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। घटना के पीछे फूड प्वाइजनिंग की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब घटना का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
