बिलासपुर। पुलिस ने दो युवकों को लिंगियाडीह में नशीली टेबलेट बेचते हुए गिरफ्तार किया है।आरोपियों के कब्जे से 120 नग कैप्सूल और 520 नगद जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसको लेकर मुखबीर को सक्रिय रहकर सूचना देने के लिए खा गया था। तभी 02.08.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि लिंगियाडीह शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय टीम तैयार कर तत्काल मुखबीर के बताये स्थान लिंगियाडीह शीतला मंदिर के पास पहुंचे और घेराबंदी करके संदेही को पकड़ा। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम रेहान खान उर्फ राज निवासी ओम नगर जरहाभाठा का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर काले रंग की पॉलिथिन में रखे प्रतिबंधित NRx Nitrazepam Tabletes IP Nitrosum Tablet 12 स्ट्रिप कुल 120 नग जप्त किया गया। जप्त टेबलेट की किमत 10800 रू. है। टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी राकेष कारे निवासी मंझवापारा सिविल लाईन द्वारा बिक्री करने के लिए लाकर देना बताया। जिससे आरोपी लोकेश कारे को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। रेहान खान उर्फ राज और राकेश कारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी –
01. रेहान खान उर्फ राज पिता कल्लू खान उम्र 19 वर्ष निवासी आइसा मस्जिद के पास ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
02. लोकेश कारे पिता शरद कारे उम्र 25 वर्ष निवासी राजीव गांधी चौक मझवापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
