बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी क्षेत्र से संबंध रखने वाली 25 वर्षीय महिला जो बैगा जनजाति से हैं। अपने गले के दाएं भाग में लंबे समय से लगातार बढ़ रही सूजन के कारण स्थानीय डॉक्टर के पास गई। स्थानीय डॉक्टर ने बिना देर किए महिला को छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (CIMS) बिलासपुर रेफ़र किया। यह सूजन लगभग एक वर्ष से धीरे-धीरे बढ़ रही थी। नींबू के आकार की यह सूजन बढ़ते बढ़ते कान के निचले भाग से लेकर कंधे तक फैल गई थी। इसमें से रुक-रुक कर रक्तस्राव भी होने लगा था।
समग्र जांच के अंतर्गत गले का एमआरआई और सीटी स्कैन कराया गया और एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) की गई। जिसमें एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार का कैंसर ‘हर्थल सेल कार्सिनोमा’ (Hurthle Cell Carcinoma) — की पुष्टि हुई। प्रारंभ में यह थायरॉयड ग्रंथि से उत्पन्न माना गया। यह कैंसर शरीर के किसी अन्य भाग में तो नहीं फैला है यह देखने के लिए छाती, पेट तथा मस्तिष्क का सीटी स्कैन कराया गया। उसके बाद एफएनएसी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल सर्जरी की योजना बनाई गई। ऑपरेशन ईएनटी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरती पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें डॉ. वी.बी. साहू,(एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. श्वेता मित्तल (सहायक प्राध्यापक) और डॉ. ज्योति वर्मा (सीनियर रेजिडेंट) और पीजी स्टूडेंट्स शामिल रहे।एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. श्वेता कुजूर ने कुशलतापूर्वक निभाई। लगभग 5 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ट्यूमर थायरॉयड से नहीं बल्कि पैरोटिड ग्रंथि (लार ग्रंथि) से उत्पन्न हुआ था। पूरी टीम ने मिलकर पैरोटिड ग्रन्थि को हटाया तथा नेक डिसेक्शन कर इसे अत्यंत सावधानीपूर्वक सफलतापूर्वक ऑपरेट किया गया। इस जटिल सर्जरी की सफलता में ओटी नर्सिंग स्टाफ, दीपा रितु और देव जी का भी अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिन्होंने ऑपरेशन के दौरान हर चरण में टीम का पूरा साथ दिया। लाखों रुपए की जांच और ऑपरेशन को हमारे संभाग के सरकारी अस्पताल में मरीज का एक रूपए भी खर्च किए बिना बिल्कुल निःशुल्क किया गया। रोगी अब बेहतर स्थिति में है और तेजी से स्वस्थ हो रही है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
