सरगांव। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू द्वारा पारंपरिक आस्था और भक्ति के साथ भगवान भूतनाथेश्वर शिवलिंग का पूजन, रूद्राभिषेक एवं अभिषेक-अर्चना संपन्न की गई।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समिति द्वारा श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की श्रृंखला के अंतिम आयोजन में भक्तों का विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना का आयोजन प्रातः शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ को पंचामृत, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घृत तथा सुगंधित जल से स्नान कराकर बेलपत्र, धतूरा, सफेद फूलों और भस्म से श्रृंगारित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण को शिवमय बना दिया।समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने जानकारी दी कि बीते 12 वर्षों से निरंतर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को रूद्राभिषेक और विशेष पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है क्षेत्र में धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और शिवभक्ति को जन-जन तक पहुंचाना। आज के पूजन कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, संतोष तिवारी, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, परस साहू, जीवन लाल कौशिक, प्रदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भूतनाथेश्वर से क्षेत्र की समृद्धि, वर्षा की अनुकूलता और जनकल्याण की कामना की।पूजन उपरांत प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं के बीच भक्ति भाव से भरा वातावरण बना रहा। श्रद्धालुजन दिनभर मदकू द्वीप में रुक कर धर्म, ध्यान, शिव भजन और भक्ति गीतों का रसास्वादन करते रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
