बिलासपुर। कोयला कारोबारी और उद्योगपति प्रवीण झा के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपियों ने उनकी कार को टक्कर मारने का भी प्रयास किया है। घटना की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।
रामा वर्ल्ड में रहने वाले प्रवीण झा कोयला व्यवसायी और उद्योगपति हैं। उनका कार्यालय तारबाहर में है और कोल वाशरी घुटकू के पास है। सोमवार शाम उनका बेटा दिव्यांश ऑफिस का काम निपटाकर घर लौट रहा था। कॉलोनी के पास पहुंचते ही एक नीली कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और रुकने का इशारा किया।दिव्यांश ने ड्राइवर को गाड़ी साइड में रोकने के लिए कहा। इसके बाद नीली कार में सवार युवक ने शीशा नीचे करने को कहा और फिर हर महीने खर्चा देने की मांग रखी। जब उसने कोई भी खर्चा पानी देने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दिव्यांश ने खतरा भांपकर ड्राइवर को गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाई तभी युवक ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि ड्राइवर किसी तरह गाड़ी आगे ले गया, लेकिन इस दौरान कार को साइड से टक्कर लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी तरह बचकर निकले दिव्यांश ने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
