बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, जयरामनगर, पिरय्या क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ सिरगट्टी क्षेत्र मे बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे रेत लोड 02 हाइवा वाहन, गिट्टी डस्ट लोड 01 हाइवा वाहन एंव इट लोड 01 ट्रेक्टर वाहन को जप्त किया गया। मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन 01 हाइवा वाहन एंव पिरय्या क्षेत्र से खनिज मिट्टी इट का परिवहन करते 01 माजदा वाहन को जप्त किया गया है। अवैध परिवहन करते पाये गए वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी एंव जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
