बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने हत्या के चंद घंटे के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में मृतक ने आरोपी के साथ अश्लील गाली दिया तो गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 04.08.25 को पहाड़बछाली निवासी कोटवार गंगा बाई गंधर्व ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 04.08.2025 को छेदीलाल यादव को बृहस्पति बाई के घर मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया है। इस रिपोर्ट के बाद अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान संदेही यशराज भानु उर्फ़ छोटू को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक के पास आरोपी गया था। शराब के नशे में मृतक ने उसे माँ बहन की गाली दी। जिससे वो ग़ुस्से में आकर मृतक के घर में रखे टंगिया से गले में वार कर हत्या कर दिया। घटना में प्रयुक्त टांगिया को आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के निशानदही पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी यशराज भानु को 05.08.25 को विधिवत गिरप्तार किया गया। कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम, उप निरीक्षक राज सिंह, ASI भारतलाल राठौर, मोतीलाल सूर्यवंशी, HC 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपी – 1- यशराज भानु उर्फ़ छोटा पिता संतराम भानु उम्र 20 वर्ष निवासी पहाड़बछाली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
