बिलासपुर। NTPC सीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्लांट में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से हड़कंप मच गया है। इस टैंक के नीचे कई मजदूरों के दगबे होने की सूचना है। अब तक 7 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। हादसे में 3 मजदूरों के मौत की जानकारी आ रही है। जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। एक मजदूर जिसकी मौत हुई है वह पोड़ी का रहने वाला है और उसका नाम श्याम साहू है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि NTPC प्रबंधन ने हादसे की पुष्टि की है लेकिन मौत की पुष्टि नहीं की है। हादसे के बाद प्लांट में भगदड़ जैसे हालात है। कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा NTPC के बॉयलर मेंटेनेंस के दौरान हुआ है। प्लांट में एनुअल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इस दौरान 60 टन वजही ऐश टैंक अचानक भरभराकर गिर गया जिससे कई मजदूर नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुंगेली जिले के सरगांव में स्टील प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी। इस दौरान 30 मजदूर दब गए थे। जिसमें कुछ की मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ महीने बाद सीपत में टैंक हादसा हो गया है। जो कहीं ना कहीं सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हादसे के बाद अब सवाल यह है कि यह तकनीकी खामी थी या सुरक्षा मानकों को लेकर की गई बड़ी लापरवाही है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और NTPC प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
