बिलासपुर। NTPC प्रबंधन ने बुधवार दोपहर एक बजे हुए हादसे में एक संविदा कर्मचारी के मौत की पुष्टि की है। साथ ही चार श्रमिकों के घायल होने की जानकारी दी है। घायलों का उपचार कराने की जिम्मेदारी प्रबंधन ने ली है। साथ सभी को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन परिजन को दिया गया है। फिलहाल सीपत में आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम जारी है।
NTPC सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि हादसा प्लांट की यूनिट क्रमांक 5 में ओवर ऑयलिंग के दौरान दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुआ। इस हादसे में कुल पांच संविदा कर्मचारी घायल हुए थे। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद NTPC के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार साहू को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सिम्स प्रबंधन ने उनकी मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
एक अन्य घायल कर्मचारी प्रताप सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एनटीपीसी सीपत प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि घायल कर्मचारियों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा।
प्रबंधन ने मृत कर्मचारी के परिजन को यह भी आश्वासन दिया है कि मृत कर्मचारी के परिजनों को तथा अन्य घायल कर्मचारियों को नियमानुसार मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाएगा।
इस हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा मानकों को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और श्रमिक संगठनों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की मांग की है। इधर हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने मेन रोड में चक्काजाम कर दिया था। जो देर शाम तक चल रहा था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को लगातार समझने का प्रयास कर रहे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
