बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने सीएसईबी कार्यालय तिफरा का घेराव किया और ईडी अम्बष्ट को ज्ञापन सौंप कर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग की।
कांग्रेस जन दोपहर 2.00 बजे कांग्रेस भवन में इकट्ठा हुए फिर तिफरा कार्यालय पहुंच कर बिजली आफिस का घेराव किया। कांग्रेस जन अपने अपने हाथों में हाथ से झेलने वाले पंखा रखे हुए थे जबकि ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी एक टेबल फैन लेकर खड़े थे। तिफरा कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वार पर बिजली विभाग ताला जड़ दिया था और बड़ी संख्या में गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिए थे। प्रदर्शन में तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी, बेलतरा, बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सहित अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी भी शामिल थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेट में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। जनता कर रहा हाय हाय – विष्णुदेव साय साय, छत्तीसगढ़ को बचाना है – अडानी को भगाना है, मोदी-अडानी भाई भाई जैसे नारे लगाते रहे।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने ईडी अम्बष्ट को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू की थी। जिससे प्रति माह 44 लाख लोग इसका लाभ ले रहे थे। 5 वर्षो में एक एक परिवार को कम से कम 40 से 50 हजार का लाभ होता था। लेकिन विष्णुदेव सरकार ने इस योजना को बंद कर के मात्र 100 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना लागू किया है। सरकार के इस योजना का लाभ किसी को नहीं मिलने वाला है क्योंकि आजकल 100 यूनिट बिजली का उपयोग तो गरीब उपभोक्ता भी करता है। फिर किसी भी उपभोक्ता का 101 यूनिट जलता है तो उसे पूरे 101 यूनिट का पैसा देना पड़ेगा। जबकि कांग्रेस सरकार में जितना भी यूनिट जलता उसमे से 400 यूनिट घटा कर बिलिंग हो रहा था।
विजय केशरवानी ने कहा कि अभी डेढ़ साल में चार बार बिजली बिल में वृद्धि की गई है। जिसमे सबसे अधिक बिल की बढ़ोत्तरी कृषि में किया गया है। स्मार्ट मीटर से त्रुटिपूर्ण बिजली बिल हजारों रुपये में दिया जा रहा है। शिकायत करने पर पैसा संयोजन की बात की जाती है। विष्णुदेव साय सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी गई है। बिजली की सप्लाई होती नही, ट्रांसफार्मर है नही, खम्भे पुराने है, मेन्टेन्स जीरो है फिर बिजली बिल क्यो ?
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को दोनो ओर से लूटा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की संसाधन जल, जंगल, जमीन उद्योगपतियो को बेचा जा रहा है और दूसरी ओर जनता महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर है। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादक प्रदेश है फिर अन्य राज्यो की तुलना में ऊंची दर पर बिजली क्यों खरीद रहा है ? जंगल कटने से पर्यावरण दूषित हो रहा है, वन्यजीवों और मानव के बीच संघर्ष की स्थिति बन रही है। हँसदेव अरण्य और तमनार जंगल काटने से हाथी गांव, शहर की ओर आ रहे है और ग्रामीणों को मार रहे है। आने वाले दिनों में संघर्ष और बढ़ेगा।
भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को राख की ढेर में तब्दील करने के लिए उन्मादी हो गई है।
विजय पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी, गरीब लोग निवासरत है। जिनकी आमदनी खर्च की तुलना में बहुत कम है। बढ़ती महंगाई, बिजली बिल, पेट्रोल- डीजल के दाम, घरेलू गैस की कीमतें अन्य दैनिक खर्च फिर बिजली बिल हाफ योजना को लागू करना जनता की कमर तोड़ने जैसी है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 100 यूनिट बिजली बिल हाफ को बंद कर भूपेश सरकार की योजना को लागू करे।
घेराव में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, नरेंद्र बोलर, देवेंन्द्र सिंह, महेंद्र गंगोत्री, जितेंद पांडेय, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जगदीश कौशिक, शिवा मिश्रा, राजू यादव, महेश दुबे, अशोक शुक्ला, लक्ष्मीनाथ साहू, गीतांजलि कौशिक, जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, सीमा घृतेश, शहज़ादी कुरैशी, शेख असलम, अन्नपूर्णा ध्रुव, संगीता कश्यप, किरण धुरी, उतरा सक्सेना, मोहन श्रीवास, अनिल यादव, ओम कश्यप, सुनील सोनकर, दिलीप पाटिल, शंकर कश्यप, जीतू यादव, तजम्मुल हक, आदेश पांडेय, राम दुलारे रजक, संतोष ढीमर, अयाज खान, रमजान गौरी, गौरव सिंह, शेर सिंह, मुकेश मरावी, बबलू मगर, राजेश ताम्रकार, देवदत्त शर्मा, हरमेन्द्र शुक्ला, बालचन्द साहू, पिंटू कश्यप, दाऊ ठाकुर, नरेंद्र श्रीवास, कमल कश्यप, आशीष यादव, कमल कश्यप, शंकर वर्मा, गौरव कश्यप, राजा ढीमर, सुरेंद्र तिवारी, तस्लीम खान, सालोमन सिंह, अभिलाष रजक, महेतराम सिंगरौल, नवल किशोर सोनी, अनिल पांडेय, शिशिर कश्यप, सुबोध केसरी, असद अख्तर, शहज़ादा, संतोष साहू, राम प्रसाद साहू, प्रतीक तिवारी, सुनील पांडेय, कंवलजीत चावला, हेरि डेनिएल, राज बंजारे, राम कृष्ण राव आदि उपस्थित थे।
00 क्या कहा प्रेस कांफ्रेंस में
घेराव के पूर्व बिजली बिल हाफ योजना को लेकर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय और विजय केशरवानी ने कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की और कहा कि आज निम्न मध्यम वर्ग का परिवार भी 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करता है। मतलब साफ है कि सरकार योजना का लाभ किसी को देना नहीं चाहती। एक तो जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से अनाप शनाप बिजली बिल आ यह है। घर का सारा इलेक्ट्रिक उपकरण बंद कर दो तब भी स्मार्ट मीटर घूमता है। ऊपर से सरकार बिजली बिल हाफ योजना को बंद करके जनता को लूटने जा रही है। जबकि कांग्रेस की सरकार में बिजली बिल हाफ योजना का लाभ प्रदेश के 44 लाख परिवार को मिल रहा था। इस सरकार ने अभी तक चार बार बिजली के दाम बढ़ा चुकी है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में प्रति यूनिट 25 पैसा और कृषि पंपों की बिजली दर में 50 पैसा प्रति यूनिट बढ़ा चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बिजली का उत्पादन लागत बढ़ा है। कोयले पर ग्रीन टैक्स चार गुना अधिक बढ़ा दिए, रेलवे माल भाडा अधिक वसूल रहे हैं, थर्मल पॉवप्लांट को अडानी की कंपनी से महंगे दर पर कोयला खरीदने बाध्य किया जा रहा है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज बढ़ाए जाने से परिवहन में और फायर के लिए उपयोग होने वाले डीजल की कीमत बढ़ गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी

