बिलासपुर। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में इन्डकशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें नवप्रवेशित छात्र छात्राओं का स्वागत किया गया। आयोजन का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र का पुजन अर्चन काॅलेज के प्राचार्य डा शशिकांत शुक्ला द्वारा किया गया। समस्त विद्यार्थियों का स्वागत सिनियर छात्रों द्वारा गुलाल लगाकर किया गया। मंचस्थ अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व नारियल से सुप्रिया, कर्ण, चंद्रप्रकाश कोहली व मनीष यादव द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के आसंदी से डाक्टर शशीकांत शुक्ला ने कहा कि आप सब उच्च शिक्षा प्राप्त करने यहां प्रवेश लिए हैं, नयी शिक्षा निति लागु किया गया है, जिसमें कौशल विकास पर जोर दिया गया है, जिसमें कम्प्यूटर शिक्षा के साथ अन्य महत्वपुर्ण तकनीकी शिक्षा को भी महत्व दिया गया है। विषय के साथ ये भी पढ़ाया जाएगा, आप सब काॅलेज में नियमित आकर पढ़िए व घर जाकर रिविजन किजिए आपका रिजल्ट अच्छा आएगा जान लिजिए। राष्ट्रीय शिक्षा निती पर युनिवर्सिटी से प्रषिक्षित सहायक प्राध्यापिका रूपाली मिश्रा ने इस पर विस्तार से जानकारी दी। छात्र करण केसर ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित बेहतरीन केम्प की जानकारी दी गयी। नव प्रवेशी छात्रों की तरफ से बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सीमा खरे ने एडमिशन नयनतारा काॅलेज में ही क्यों लिया पर बोलते हुए अपनाविचार साझा किया कि काॅलेज का अच्छा रिजल्ट व कम्प्युटर प्रशिक्षण दिए जाने ने मुझे यहां एडमिशन लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का रोचक संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी सहायक प्राध्यापक व ओम प्रकाश गुप्ता सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया, साल भर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी दी गयी। रोचक कार्यक्रम से सभी बच्चे रोमांचित थे, सभी के चेहरे खिले थे। अंत में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं ने, काॅलेज प्रबंधन द्वारा बनाए गये सभी नियमों का पालन करने व अनुसाशन में रहकर पढ़ाईकरने का शपथ लिया गया /इस अवसर पर नयनतारा शर्मा काॅलेज के डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने शुभकामना संदेष प्रेषित किया। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण डॉ भारती तिवारी, अश्वनी सोनी, प्रमित कोरी, अनामिका चंद्राकर, उमेंदा सुर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में करण केसर, मनीष, सुप्रिया, चंद्रप्रकाश, प्रगति, भानू, अभी, हरिहा, राजनंदनी, संजना यादव, हेमा, नागेश्वरी, सीमा, ईशा का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय था। कार्यक्रम में 105 नवप्रवेशी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया /सभी ने कहा ऐसे सफलआयोजन लगातार होते रहना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
