बिलासपुर। प्रदेश के DGP अरुण देव गौतम बुधवार रात पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में SSP रजनेश सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण और विजिबल पुलिसिंग को लेकर प्रजेंटेशन दिया। बैठक में DGP ने अधिकारियों से कहा है कि फरियादियों की समस्या को गंभीरता से सुने और यथासंभव तत्काल निराकरण करे।
पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा ली गई इस मीटिंग में बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस), 2 nd बटालियन कमांडेंट मनोज खिलाड़ी, जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्रीमती दीपमाला कश्यप, रेडियो एसपी श्रीमती पूजा कुमार (आईपीएस) तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी गण उपस्थित थे।
पुलिस महानिदेशक ने जिले में संचालित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम चेतना अभियान को संस्थागत करने, फिंगरप्रिंट NAFIS की उपयोगिता एवं इसके प्रशिक्षण पर जोर दिया। पुलिस महानिदेशक ने जिले के बीट सिस्टम को और प्रभावी करने, नए कानून के बेहतर क्रियान्वयन, सीसीटीएनएस, E साक्ष्य, E समन के विवेचना में अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए।
पुलिस के वेलफेयर के लिए शासन और पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप समय सीमा में उचित निर्णय करने के भी निर्देश दिए। सकरी बटालियन (छ स ब), रेडियो कार्यालय, हाईकोर्ट सुरक्षा, एयरपोर्ट सुरक्षा, विशेष आसूचना शाखा, अभियोजन कार्यालय, रेंज MT शाखा के कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य योजना की जानकारी ली। श्री गौतम ने छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय, रेंज मुख्यालय से दिए गए आदेश/ निर्देशों के पालन की भी समीक्षा की।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में घटित अपराधों के घटना स्थल पर तत्काल पहुँचने और शीघ्र कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनने के लिए अधिकारियों को कहा है। इसके लिए एक निश्चित व्यवस्था करने के लिए कहा है। बैठक के अंत में सभी पुलिस की बेहतर छवि और समर्पण के साथ कानून और नियम का पालन कर उल्लेखनीय कार्य करने निर्देश दिए गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
