बिलासपुर। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने कोनी क्षेत्र के मेडिकल दुकानों की जांच की। जांच के दौरान एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने जिले में चेतना विरुद्ध नशा अभियान के तहत नशे की प्रतिबंधित दवाइयों के बिक्री एवं बिना लायेसेंस के मेडिकल स्टोर के संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर, राजेंद्र जायसवाल एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, गगन कुमार (भा. पु. से.) के निर्देश पर शहर के सभी मेडिकल स्टोर मे हो रहे प्रतिबंधित दवाइयां की बिक्री एवं बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन करने वाले के ऊपर सतत निगाह रखा जा रहा है। इसी तारतम्य मे 06/08/2025 को औषधि निरीक्षक नीलिमा साहू एवं राहुल तिवारी थाना प्रभारी कोनी की संयुक्त टीम ने गणेश मेडिकल स्टोर, श्रद्धा मेडिकल स्टोर और आरके मेडिकल स्टोर को चेक किया। जांच के दौरान श्री गणेश मेडिकल स्टोर का संचालक दीपक सोनवानी और श्रद्धा मेडिकल स्टोर का संचालक निशा सिंह उपस्थित मिले। दोनों मेडिकल स्टोर को चेक किया गया, कोई प्रतिबंध टैबलेट एवं दवाई नहीं मिली, दवाइयों के बिल को भी चेक किया गया जो सही पाया गया। दोनों मेडिकल संचालक के ओनर को आवश्यक दिशा निर्देश एवं समझाइए दिया गया। एक अन्य मेडिकल आरके मेडिकल स्टोर सेंदरी अस्पताल के सामने को भी चेक किया गया। दुकान में मालिक नहीं मिला। मेडिकल केयर टेकर ने दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थता बताई। जिसके ऊपर कार्रवाई करते हुए आर.के. मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, आईपीएस ने इस तरह की कार्यवाही भविष्य में तीव्र गति से करने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
