बिलासपुर। पुलिस ने उन 10 लंपट लड़कों को बीच सड़क में मुर्गा बनाया जिन्होंने गुरुवार की रात सड़क में गाड़ी खड़ी करके बर्थ डे पार्टी मनाया था। आरोपियों के द्वारा बीच सड़क में बुलेट खड़ी करके केक काटने से सड़क जाम हो गया था और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
शहर में लंपट लड़कों की धमाचौकड़ी जारी है। न तो इन्हें अपने मां बाप का डर है और न ही पुलिस का। शायद यही कारण है कि जहां मर्जी आती है वहीं अपनी हीरोगिरी करके आम आदमी को परेशान करने से नहीं चूक रहे है। अभी पखवाड़भर पहले कांग्रेस नेता के पुत्र ने बीच सड़क में फॉर्च्यूनर का काफिला रोककर तिल बनाया था और कार्रवाई करने में पुलिस का पसीना छूट गया था। हाईकोर्ट संज्ञान नहीं लेते तो शायद पुलिस कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करती। अब एक नया मामला सामने आया है सकरी से जहां लंपट लड़कों के ग्रुप ने बुलेट खड़ी करके बर्थ डे पार्टी मनाया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को पकड़कर थाने ले आई। आज सभी को उसी स्थान पर ले जाकर बीच सड़क मुर्गा बनाया जहां रात में बर्थ पार्टी मनाया था। मामला 07.08.2025 की रात लगभग 09:30 बजे, उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने की है। जहां लंपट युवकों ने बुलेट मोटरसाइकिल को बीच सड़क में खड़ी कर उसके ऊपर केक रखकर जन्मदिन मनाया और वीडियो बनाया। इस दौरान मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा हुई। पुलिस ने शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत कार्रवाई करने के साथ ही पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
00 गिरफ्तार लंपटों के नाम
1. रवि चतुर्वेदी पिता मंजु चतुर्वेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी सतनाम नगर, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
2. ऋतिक सोनी पिता पी.एस. सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आनंद नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
3. गोविंद रजक पिता जमुना प्रसाद रजक, उम्र 19 वर्ष, निवासी उसलापुर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर
4. निखिल पटेल पिता रामा पटेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी साई नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
5. प्रशांत भारती पिता पंकज भारती, उम्र 19 वर्ष, निवासी साई नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
6. ओंकार लहरे पिता महेश लहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
7. विक्रांत लहरे पिता कुंवर सिंह लहरे, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीहपारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
8. समीर नवरंग पिता भवानी नवरंग, उम्र 25 वर्ष, निवासी आनंद नगर, उसलापुर थाना सकरी, जिला बिलासपुर
9. असकरण दास कुर्रे पिता पंचूराम कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
10. विशाल लहरे पिता राजकुमार लहरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बगीचापारा, अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
