जरहागांव। मुंगेली जिले के बिरदुली गांव में स्कूल का छत गिरने से दो बच्चे घायल हो गए है। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
चल जाबो पढ़ेबर जीनगी गढ़ेबर स्लोगन आज के स्थिति में बिल्कुल विपरीत हो गया है। स्कूल में जीनगी गढ़ने के बजाय अब बच्चों की जान पर बन आई है। इसका जीता जागता उदाहरण शा.प्राथ.शाला बरदुली में देखा गया, जहां अचानक स्कूल की छत का भरभरा कर गिर गया। छत गिरने से तीसरी क्लास के छात्र हिमांचुक दिवाकर, आंशिक दिवाकर के सिर में चोट लगी है। छत का प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिरने से सिर में गंभीर चोटे आई है। घटना के तत्काल बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह पर दोनो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इसमें से एक बच्चे के सिर में तीन टांके लगे है। घटना के बाद से स्कूल के बच्चे दहशत में है।
00 अभिभावकों ने बताया कि बच्चे गुमसुम है
चोटिल हुए बच्चों के पिता राजा दिवाकर, रमेश दिवाकर ने बताया कि प्राथमिक शाला में बच्चे पढ़ने गए थे अचानक भारभरकर छत का प्लास्टर गिर गया जिनके कारण बच्चे के सिर में चोटे आई है जब से बच्चे को चोट लगी है तब से बच्चे सहम सा गया है । स्कूल जाने के नाम से घबरा रहा है । उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता रामचंद्र साहू,मकराल यादव ,सरपंच प्रतिनिधि तुका राम साहू घर पहुंच कर बच्चे के हाल चाल पूछा और बच्चे को मोटिवेट कर हर संभव सहयोग करने की बात कही गई।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से अधिकारी आए थे उनके द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशरंगपुर में प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया।
घटना स्थल पहुंचकर घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक बच्चे के सिर में तीन टांके लगे है। स्थिति को देखते हुए बच्चे को तत्काल बिलासपुर रिफर किया जाना था पर बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना से पूर्व स्कूल के शिक्षकों की लापरवाही दिख रही है। यदि भवन जर्जर है तो बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है
रामचंद्र साहू, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचकर शिक्षा विभाग को सूचना दी गई। घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बैठाने के लिए प्रधान पाठक को हिदायत दी गई है। साथ ही प्रशासन से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने की मांग की गई।
रानू तुकाराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत बरदुली
प्राथमिक शाला भवन का छत गिरने की जानकारी मिलते ही तत्काल बीईओ को घटना स्थल भेजा गया। वहां के प्रधान पाठक अखिलेश शर्मा एवं शिक्षकों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घटना अचानक हुई है। वहां छत गिरने की स्थिति में दिखाई नहीं दे रही थी पर अचानक छत गिरने से बच्चे को कुछ चोटे आई है जिसे इलाज कराया गया है। क्लास आंगनबाड़ी में लगाने के लिए खा गया है।
सी के घृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
