बिलासपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी में शुक्रवार रात को गणेश रजक नामक युवक ने दीपक साहू उर्फ दादू साहू नमक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी मोड़ में रहने वाली प्रमिला साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह रोजी मजदूरी का काम करती है और बेटे दीपक साहू उर्फ दादू साहू के साथ रहती है। दीपक साहू भी रोजी मजदूरी करता था। 8 अगस्त की शाम को करीब 7 बजे दीपक घर से अ़केले निकला था। कुछ देर बाद इसकी भतीजा बहू लक्ष्मीन साहू ने आकर सूचना दी कि शनिचरी मोड़ पशु चिकित्सालय के सामने गणेश रजक ने मोबाईल लेने की बात पर विवाद और दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बीच सड़क में ही इस चाकूबाजी से आसपास हड़कंप मच गया है। शनिवार को हुई पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला कि दीपक के सीने, पेट, कमर और पीठ पर चाकू से कई बार वार किए गए थे। इधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोबइल लेनदेन को लेकर पुराना विवाद विवाद था जिसके चलते ही यह हत्या की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
00 मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
मृतक की मां ने अपने बयान में बताया है कि 16 जुलाई को दीपक अपने दोस्त दीपक विश्वकर्मा, दादू महाराज, गणेश रजक एवं अन्य साथियों के साथ बाबा बैजनाथ धाम, देवधर गया था और 23 जुलाई को वापस लौटा था। वापस आने पर दीपक ने मां को बताया कि यात्रा के दौरान गणेश रजक ने उससे मोबाईल फोन को लेकर विवाद किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
