बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले SSP रजनेश सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में ASI की गंभीर लापरवाही सामने आई है। तीन दिन पहले आरोपी ने मृतक के साथ मारपीट की थी और मृतक ने थाने में शिकायत भी किया था लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 05.08.2025 को दीपक साहू ने रात्रि में थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर आकर रात्रि अधिकारी स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे गणेश रजक ने उसे बेल्ट से मारपीट किया है। शिकायत के बाद दीपक साहू का मुलाहिजा भी कराया गया। लेकिन लेकिन मारपीट करने वाले आरोपी गणेश रजक के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जिसका परिणाम यह हुआ कि 08.08.2025 को वही आरोपी गणेश रजक ने बीच सड़क में दीपक साहू की चाकू घोंप कर हत्या कर दिया। यदि स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा तत्काल आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया होता तो ये घटना नहीं होती। SSP रजनेश सिंह ने इसे गंभीर लापरवाही और पदीय कार्य के प्रति घोर उदासीनता मानते हुए ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान स.उ.नि. गजेन्द्र शर्मा को निलंबन के नियमानुसार वेतन और भत्ते देय होंगे।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर आगामी आदेश पर्यन्त निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, रक्षित केन्द्र, बिलासपुर को थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली के पद पर पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
