बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा को निलंबित करने के साथ ही थाना प्रभारी विवेक पांडेय को भी कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। थाने की जिम्मेदार अब देवेश सिंह राठौर को दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दिनांक 5/8/25 को मृतक दीपक साहू रात्रि में थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। रात्रि अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर mlc कराया लेकिन आरोपी के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नही की। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 8/8/25 को आरोपी गणेश रजक ने रिपोर्टकर्ता दीपक साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र शर्मा द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। उनके द्वारा घोर लापरवाही करने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र अटैच किया गया है। इसी तरह SSP रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय को भी अपने अधीनस्थ स्टाफ पर नियंत्रण न रख पाने के करण तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अगर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता करता है तो तत्काल उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
