अनियमितता के आरोप में नगर निगम का जोन कमिश्नर सस्पेंड, लेबर सप्लाई के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप

बिलासपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने जोन क्रमांक 5 के कमिश्नर अनुभव सिंह को सस्पेंड कर दिया है। उनके उपर लेबर सप्लाई के टेंडर में भारी अनियमितता करने के आरोप है।

नगर पालिका निगम मुंगेली में पदस्थापना के दौरान अनुभव सिंह के कार्यकाल में लेबर सप्लाई टेंडर निकला था। टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी की गई थी और वित्तीय गड़बड़ी भी सामने आई थी। इस पर शासन ने 9 अप्रैल 2024 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। शासन को दिए गए नोटिस के जवाब में उन्होंने तथ्यों और आरोपों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जांच में टेंडर प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन, पारदर्शिता की कमी और वित्तीय अनियमितताएं साबित हुई थी। जांच रिपोर्ट में अनुभव सिंह को प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। इसी आधार पर नगरीय प्रशासन विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की ने उनका निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नगरीय प्रशासन विभाग का क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर होगा और वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।निलंबन से पहले अनुभव सिंह नगर निगम बिलासपुर में जोन-5 के कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही वे निगम की बाजार शाखा और होर्डिंग्स प्रबंधन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। विभागीय कार्रवाई के साथ ही अब इन जिम्मेदारियों से भी उन्हें हटा दिया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *