बिलासपुर। स्टेट बार कौंसिल की चुनाव तिथि को बदलने की मांग की गई है। कहा गया है इस दिन बड़ा त्यौहार है ज्यादातर अधिवक्ता हवन अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे। इसलिए मतदान की तिथि बदली जाए।
स्टेट बार कौंसिल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ता नामांकन भरना शुरू कर चुके है। इसी बीच मतदान की तिथि को लेकर एक पेंच आ गया है और इसे बदलने की मांग होने लगी है। स्टेट बार कौंसिल के चुनाव में अपने आप को प्रत्याशी घोषित कर चुके ओम प्रकाश साहू कौंसिल के पदाधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मतदान की तिथि बदलने की मांग की है। साहू ने कहा है कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान की तारीख 30 सितम्बर 2025 तय की गई है। लेकिन 30 सितम्बर 2025 को नवरात्र की अष्ठमी है। भारत वर्ष के प्रमुख तीज त्यौहारों में से एक है। सात दिन मां दुर्गा (शक्ति) की पूजा अर्चना के पश्चात् आठवें दिन हवन अनुष्ठान का कार्यकम रहता है। अधिकांश लोग नवरात्र की अष्टमी पर ज्वारा विसर्जन, प्रतिमा विसर्जन के अलावा हवन अनुष्ठान करते है। ऐसी स्थिति में अधिकांश अधिवक्ता भी पूजा पाठ, हवन अनुष्ठान में व्यस्त रहते है और रहेंगे। इसके अलावा दशहरे की छुट्टी भी शुरू हो जाती है। छुट्टीयों में कई अधिवक्ता अपने कार्यस्थल से दूर भ्रमण के लिए या दूसरे पारम्परिक एवं धार्मिक कार्य करने के लिए अपने निर्वाचन स्थल से दूर रहेंगे। ऐसी स्थिति मतदान प्रभावित हो सकता है। या तो वोटिंग गिरेगा या धार्मिक कार्य में व्यवधान उत्पन्न होगा। इसलिए मतदान की तारीख 30 सितम्बर को बदलकर किसी अन्य दिन रखा जाए। ताकि अधिवक्ताओं को अपने धार्मिक अनुष्ठान में भी व्यवधान न हो और न ही स्टेट बार कौंसिल का मतदान प्रभावित हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
