बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर में हुई स्टाफ कमेटी की बैठक में दूषित प्रक्रिया में भर्ती हुए 29 अभ्यर्थीयो को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त कर्मचारियों में 01 शाखा प्रबंधक 04 सहायक लेखापाल 08 पर्यवेक्षक 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधक शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय में पंकज तिवारी समेत कुल 29 पूर्व में बर्खास्त कर्मचारियों ने उच्च न्यायालय बिलासपुर में पिटीशन क्रमांक 3346/2020 दायर किया था। इस पिटीशन के विरुद्ध रिट अपील प्रकरण क्रमांक 307/2025 उच्च न्यायालय में दायर किया गया था। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत अनुसार बैंक को आदेश प्राप्ति के दिनांक से बैंक को विभागीय कार्यवाही किए जाने का आदेश दिया था। इसी आदेश का पालन करने के लिए बैंक के प्राधिकृत अधिकारी की अध्यक्षता में स्टाफ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि न्यायालय के आदेश अनुसार समय अवधि में कार्यवाही पूर्ण की जाए। इसके लिए बैंक के सीईओ ने जांच टीम बनाई, जिसमें 4 वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके द्वारा समय अवधि में जांच कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इसमें कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुनवाई भी की गई। इसके उपरांत बैंक के स्टाफ कमेटी ने दिनांक 04/08/2025, 05/08/2025 एवं 08/08/2025 के निर्णय अनुसार 01 शाखा प्रबंधक 04 सहायक लेखापाल 08 पर्यवेक्षक 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधकों कुल 29 कर्मचारियों को पुनः सेवा से पृथक कर दिया गया है। इसी प्रकरण को उपरोक्त कर्मचारियों के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में भी चैलेंज किया गया। जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 12/08/2025 को प्रकरण खारिज कर दिया गया। बैंक के द्वारा उपरोक्त प्रकरण में हाईकोर्ट में केविएट दायर कर दिया गया है।
00 बर्खास्त कर्मचारियों के नाम और पदनाम शाखा प्रबंधक – चंद्रशेखर कुर्रे
सहायक लेखपाल – अश्वनी चंद्राकर, संतोष कुमार कौशिक, दिलिप साहू, कु. सुमन यादव
पर्यवेक्षक – सुनील कुमार साहू, विजय कुमार सिंह, शंशाक शेखर दुवें, जयप्रकाश देवांगन, चंचल कुमार दुबे, ललीत कु. राठौर, भूपेश कुमार राठौर, चंदन प्रताप सिंह,
लिपिक सह. कम्प्यू.आपरे.- तुरेन्द्र कुमार साहू, एम.डी. सलमान, तोपेश कुमार वस्त्रकार, शेख जलालुद्दीन, कु. सीमा देवांगन, कु. लेखा कश्यप,
समिति प्रबंधक – प्रफुल कश्यप, नरेन्द्र कुमार मिश्रा, एकलव्य कु. चंद्रा, राहुल कुमार सोनी, दिनेश्वर प्रसाद पटेल, नरेश कुमार सिंह, मो. इमरान खान, ओमप्रकाश वारे, पंकज कुमार तिवारी, अमित कुमार पटेल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
